25 Apr 2024, 22:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। साढ़े चार मिलियन से अधिक इंस्टा फैंस और फॉलोवर वाली मलाइका ने बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है। यह बेहद फेमस फैशन मैगज़ीन GQ India के लिए कराया है।
 
शूट समंदर किनारे किया गया है और आप देख सकते हैं कि समंदर में नहाकर नमकीन हुईं मलाइका कितनी हॉट लग रही हैं। सलमान ख़ान की पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा ने यह बताया है कि हॉटनैस से आग लगाना किसे कहते हैं।
 
44 साल की मलाइका को देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है।वहीं आप ये भी अंदाज़ा नहीं लगा पाए होंगे कि मलाइका 14 साल के एक बेटे की मां हैं।
 
सलमान ख़ान के बड़े भाई अरबाज़ ख़ान और मलाइका का इसी साल तलाक हो गया। दोनों का रिश्ता डेढ़ दशक से ज़्यादा का था। फिटनेस फ्रीक मलाइका बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर्स में शुमार हैं। वहीं उन्हें उनके मुन्नी बदनाम हुई और चल छैया छैया जैसे ऐतिहासिक आइटम सॉन्ग्स के लिए भी जाना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »