18 Apr 2024, 19:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी लियोनी के साथ क्या है बलात्कारी बाबा राम रहीम का कनेक्शन?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2017 2:47PM | Updated Date: Oct 8 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बाबा राम रहीम इन दिनों जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। अय्याश राम रहीम डेरे की गुफा में सनी लियोन से अकेले मिलना चाहता था। यह पाखंडी बाबा इस हॉट हीरोइन के साथ ठुमके लगाकर झूमना चाहता था। राम रहीम एक्ट्रैस सनी लियोन को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाना चाहता था।

राम रहीम के बारे में ये खुलासा मॉडल कॉर्डिनेटर किशोर मासूम और मशहूर एक्ट्रैस राखी सावंत ने किया है। किशोर मासूम ही वो शख्स है, जिसने बॉलीवु़ड की कई हस्तियों के साथ राम रहीम की मुलाकात करवाई थी। यहां तक कि राखी सांवत और राम रहीम की पहली मुलाकात करवाने वाला भी मासूम किशोर ही है।

हिंदी फिल्मों के लिए राम रहीम की दीवानगी आज जगजाहिर है। उसके डेरे में बेहद आलीशान थियेटर बना हुआ है जहां उसके लिए फिल्मों के स्पेशल शो चलाए जाते थे। बताया जाता है कि डेरे के थियेटर में वैसे तो राम रहीम अपने भक्तों के साथ बैठकर अपनी ही फिल्में देखता था जिसके लिए भक्तों को महंगी टिकटें खरीदनी पड़ती थी। थियेटर में राम रहीम के नजदीक बैठने वाले भक्तों से कई बार तो लाखों रुपये वसूले जाते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »