29 Mar 2024, 02:11:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में सारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई देंगी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें सारा अली खान शाही सवारी का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि फर्स्ट लुक से सुशांत सिंह राजपूत गायब हैं।
 
फर्स्ट लुक में सारा बेहद सिंपल दिख रही हैं। उन्होंने व्हाइट और येलो रंग के सलवार-सूट के साथ हरा दुप्पटा ओढ़ रखा है। हाथ में छाता लिए नजर आ रहीं सारा ने कान की बाली और नथ भी पहन रखी है। बैकग्राउंड में केदारनाथ मंदिर की खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »