20 Apr 2024, 05:53:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब शाहरुख खान और गौरी के बीच आई थी वो, जानिए फिर क्या हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2017 1:46PM | Updated Date: Oct 8 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान 47 साल की हो चुकी हैं। गौरी छिब्बर (अब खान) का जन्म 8 अक्टूबर, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। शाहरुख की पत्नी होने के बावजूद गौरी ने अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई हैं। इंडस्ट्री में वे प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर मशहूर हैं। फिल्मी दुनिया के सबसे सफल सितारों में से एक शाहरुख खान की प्रेम कहानी कम फिल्मी नहीं है। पहले प्यार फिर शादी और 26 साल का साथ, बॉलीवुड में जहां कुछ महीनों में ही रिश्ते टूट जाते हैं वहां शाहरुख और गौरी की जोड़ी एक मिसाल है।

1984 में हुई पहली मुलाकात
दिल्ली में पले बढ़े शाहरुख ने गौरी को 1984 में एक पार्टी में पहली बार देखा था तब वह महज 18 साल के थे। गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त गौरी केवल 14 साल की थीं। शुरू में अपने शर्मीले स्वभाव के कारण शाहरुख कुछ कह नहीं सके, लेकिन वह हर उस पार्टी में जाते जहां गौरी के आने की उम्मीद होती। कुछ समय बाद शाहरुख ने हिम्मत जुटाकर गौरी का फोन नंबर लिया और फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई। करण जौहर के टॉक शो में शाहरुख ने बताया था कि शुरुआत में गौरी को इंप्रेस करने के लिए वह, "गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा..." गाना भी गाते थे।

जब गौरी ने कर लिया था ब्रेकअप
शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे। उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था। वह छोटी-छोटी बात में गौरी से लड़ने लगते थे। गौरी इन बातों से बेहद परेशान हो चुकी थीं। रिश्ता खत्म करने के लिए उन्होंने शाहरुख से बात करनी बंद कर दी और उन्हें दिल्ली में छोड़ अपने दोस्तों के साथ वह मुंबई चली आईं। जब शाहरुख को यह पता चला तो वह भी मुंबई पहुंचे और अपने दोस्तों के साथ गौरी की तलाश शुरू की। अंतत:  वह उन्हें मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं जहां एक दूसरे को देखते ही दोनों रोने लगे और तभी शादी करने का फैसला कर लिया।

मुश्किल से तैयार हुए गौरी के माता-पिता
गौरी और शाहरुख अलग-अलग धर्म के हैं। दोनों के पता था कि गौरी के माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार नहीं होंगे इसलिए करीब पांच साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपा कर रखा। जब गौरी के परिजनों को इस रिश्ते का पता चला तो वे बेहद नाराज हुए। पहले तो धर्म आड़े आया, उसके बाद उन्हें लगता था कि शाहरुख सैटल्ड नहीं हैं और एक ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं होता। इसके अलावा उनका कहना था कि अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला करने के लिए गौरी मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। लेकिन दोनों डटे रहे और आखिरकार उन्हें शादी के लिए तैयार कर ही लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »