20 Apr 2024, 21:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2'सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हाल ही में प्रदर्शित हुई है। इसमें वरुण धवन ,तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीस की मुख्य भूमिका है। सलमान खान ने फिल्म में कैमियो किया है। 

फिल्म ने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में 98 करोड़ की कमाई की थी। यह अब 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह वरुण की लगातार नवीं हिट है। इसी साल प्रदर्शित धवन की  फिल्म' बद्रीनाथ की दुल्हनिया ' ने भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वर्ष 2017 में प्रदर्शित फिल्में  'जुड़वा 2' के अलावा 'काबिल' ,'रईस' ,'जॉली एलएलबी 2,'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' ,'बाहुबली 2' ,'टयूबलाइट' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »