20 Apr 2024, 00:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बोल्डनेस के कारण चर्चित रही सनी लियोनी एक रूप ऐसा भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 5:43PM | Updated Date: Oct 7 2017 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने पति डेनियल वेबर के साथ लातूर की एक बच्ची को गोद लेने वाली अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा है कि वह अपनी बेटी के साथ हर सेकेंड का आनंद उठा रही हैं और वह उसे दुनिया दिखाने और बहुत सी चीजें सिखाने के लिए बेताब हैं।

गोद लेने की खबर जुलाई में आई थी। बच्ची का नाम निशा कौर वेबर रखा गया है। सनी का वास्तविक नाम करनजीत कौर वोहरा है। सनी ने आईएएनएस को ई-मेल के जरिए बताया, ‘‘मेरी पूरी जिंदगी अच्छे के लिए बदल गई है। समय-सारणी बनाना उतना कठिन नहीं है जितना हमने सोचा था और अब वह इतनी बड़ी हो चुकी है कि जरूरत पडऩे पर हमारे साथ घूम भी सकती है।’’
 
सनी ने कहा, ‘‘मैं उसके साथ हर सेकेंड का आनंद उठा रही हूं। मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती। हम वास्तव में बहुत भाग्यवान है।’’
गोद लेने की प्रक्रिया दो महीनों तक चली। सनी कहती है उन्हें मां बनकर काफी आनंद आ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »