25 Apr 2024, 07:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हर बार कुछ इस अंदाज में करवा चौथ मनाती हैं ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:21PM | Updated Date: Oct 7 2017 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैसे तो हमारे देश में महिलाओं के लिए हर त्यौहार खास होता है। लेकिन बात जब करवाचौथ की हो तो फिर इसका मजा ही कुछ औऱ होता है। करवाचौथ के त्यौहार क्या आम आदमी और क्या बॉलीवुड हसीनाएं, सभी इस दिन को बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। बॉलीवुड मे कई एक्ट्रेसेस हैं जो करवाचौथ का त्यौहार बड़े ही अलग अंदाज से मनाती हैं।
 
इन्ही में से एक हैं ऐश्वर्या राय बच्चन। जी हां, ऐश भी पिछले कई सालों से पति अभिषेके लिए करवाचौथ का वृत रखती आ रही हैं। करवाचौथ का पर्व अब आने वाला है। जिसे आम से लेकर खास औरत भी धूम धाम, और उल्लास से मनाती हो, अपने पति की, अपने हमसफर की, लंबी उम्र के लिए, हमेशा उनका साथ पाने के लिए हर महिला रखती है व्रत।
 
हर बार करवा चौथ पर ऐश सज धज कर इसे मनाती हैं। हर करवाचौथ पर ऐश का एक अलग ही रुप देखने को मिलता है, कभी साड़ी में तो कभी सूट में, बच्चन बहू अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
 
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय की जोडी़ बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। अमिताभ बच्चन की बहू होने के नाते ऐश्वर्या राय को काफी मान सम्मान और एक बहुत ही प्रेस्टीजियस दर्जा मिला है। फिलहाल देखते हैं इस बार ऐश का करवाचौथ कैसा होने वाला है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »