17 Apr 2024, 01:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सैफ और करीना ने छोटे से तैमूर को लेकर लिया बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 2:19PM | Updated Date: Oct 7 2017 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में आज अगर सबसे ज्यादा किसी स्टारकिड के चर्चे होते हैं तो वो है तैमूर। आलम ये है कि आज तैमूर के चर्चे स्टार्स से ज्यादा होते हैं। हर कोई तैमूर को देखने के लिए बेताब रहता है। तैमूर की कोई भी खबर आती है तो वो तुरंत ही मीडिया में आग की तरह फैल जाती है। दर्शक तैमूर की एक पिक्चर के लिए भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब लीजिए खबर आ रही है कि तैमूर के मम्मी-पापा यानि सैफ और करीना ने बेटे के लिए एक फैंसला लिया है। जी हां, कहा जा रहा है कि तैमूर अब बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने जाएगा। सैफ-करीना अपने बेटे तैमूर को पढ़ने के लिए इंग्लैंड भेजेंगे। दरअसल ऐसा फैंसला सैफ ने शायद मीडिया में तैमूर के ना आने के लिए लिया है। फिलहाल देखते हैं कि तैमूर बोर्डिंग स्कूल कब जाता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »