25 Apr 2024, 12:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 1:26PM | Updated Date: Oct 7 2017 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ‘मल्लिका-ए-गजल’ के नाम से मशहूर रहीं बेगम अख्तर के 103वें जन्मदिन पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बेगम अख्तर का जन्म सात अक्तूबर 1914 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था। डूडल में गायिका हाथ में सितार पकड़े नजर आ रही हैं।

दादरा, ठुमरी और गजल में महारत हासिल करने वाली बेगम अख्तर ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ के अलावा ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित थीं। उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ भी दिया गया था।
 
बेगम अख्तर ने ‘नसीब का चक्कर’, ‘द म्यूजिक रूम’, ‘रोटी’, ‘दाना-पानी’, ‘एहसान’ जैसी कई फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज दी। उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय भी किया।
 
साल 1945 में उन्होंने इश्तिआक अहमद अब्बासी से शादी की थी। वह पेशे से वकील थे। गायिका का निधन 60 वर्ष की उम्र में 30 अक्तूबर 1974 को हुआ था।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »