25 Apr 2024, 01:44:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सोशल मीडिया पर सेलेब्स का ट्रोल होना, जैसे आम बात ही हो गई है। अब ट्रोलर्स का निशाना बनी हैं बॉलीवुड एक्ट्रैस मल्लिका शेरावत। उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें कल इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसके बाद से ट्रोलर्स ने उनकी उम्र को लेकर उन्हें क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया।
 
कुछ ने कहा कि वो इस तस्वीर में आंटी लग रही हैं। कुछ ने कहा कि अब बॉलीवुड में किसी को याद भी नहीं कि कोई मलिल्का शेहरावत भी थी। कुछ का कहना है कि अब वो अपना जादू खो चुकी हैं। लेकिन ज्यादातर कमेंट्स में उनकी बढ़ती उम्र मुद्दा बनती रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »