19 Apr 2024, 15:53:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का आज बर्थडे है। विनोद पर्सनल लाइफ और फिल्मों की वजह से वह हमेशा ही सुर्खियों में रहे है। लेकिन उनकी साफ-सुथरी छवि को भी एक-दो बार कंट्रोवर्सी से होकर गुजरना पड़ा। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी कंट्रोवर्सी ने फिल्मी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरीं।

बात उस दौर की है जब विनोद खन्ना संन्यासी जीवन छोड़कर वापस लौटे थे। 1988 में आई फिल्म दयावान में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच बेहद बोल्ड सीन फिल्माया गया। लोगों को लगा था कि माधुरी ऐसे सीन के लिए राजी नहीं होंगी। लेकिन माधुरी ने बिना हिचकिचाए अपने से 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ सीन बोल्ड सीन शूट किया। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इस सीन को दर्शक पचा नहीं पाएं। सीन इतना बोल्ड बन चुका था कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »