20 Apr 2024, 17:21:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। हालांकि इस फिल्म के लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया गया था। मेकर्स की पहली पसंद दीपिका थी, लेकिन दीपिका ने फिल्म के लिए मना कर दिया। अब खबर आ रही है कि दीपिका की इस फिल्म में एंट्री हो गई है। जी हां, सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को भी एंट्री मिल गई है। खबर है कि दीपिका ने हाल ही में फिल्म के लिए शूट किया है। हाल ही में एक खबर के मुताबिक कहा गया कि, दीपिका ने इस फिल्म में एक कैमियो कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने हाल में ही शूट किया है।

इसके साथ ही बताया गया है कि, एक तरफ अनुष्का और कटरीना फिल्म के लिए शूट कर रही हैं वहीं दीपिका ने एक गेस्ट अपीयरेंस के लिए शूट किया है। आपको बता दें कि इससे पहले काजोल, श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट भी शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए इस तरह का गेस्ट अपीयरेंस शूट कर चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »