25 Apr 2024, 16:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिद्धार्थ-सोनाक्षी की फिल्म का ट्रेलर, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे अक्षय खन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 1:28PM | Updated Date: Oct 5 2017 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लगभग ढाई मिनट के इस ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी डबल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है, इसमें अक्षय खन्ना पुलिस ऑफिसर देव का किरदार निभा रहे हैं। जबकि माया (सोनाक्षी सिन्हा) और विक्रम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) डबल मर्डर के मुख्य आरोपी बने हैं। पुलिस ऑफिसर देव दोनों आरोपियों से पूछ-ताछ करते दिख रहे हैं। लेकिन ये दोनों ही अलग-अलग कहानियां सुनाकर उन्हें कन्फयूज करते नजर आ रहे हैं। विक्रम और माया में से कातिल कौन है? इस मिस्ट्री का राज़ 3 नवंबर को खुलेगा।

शाहरुख खान, गौरी खान और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। फिल्म के नाम के साथ ही जो टैगलाइन है वो भी काफी रोचक है '1 रात, 2 खून, दो संदिग्ध'।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »