25 Apr 2024, 06:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नागार्जुन के बेटे की शादी में इतने करोड़ होंगे खर्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 12:34PM | Updated Date: Oct 5 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार संमाथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य इस शुक्रवार शादी के बंधन में बंधने के वाले हैं। दोनों की ये डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में होगी और इसके लिए जबरदस्त तैयारियां की जा रही हैं।

लेकिन खबर है कि साल की इस सबसे बड़ी शादी में मेहमानों की लिस्ट ज्यादा लंबी चौड़ी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक शादी में हिस्सा लेने के लिए करीब 150 लोगों को बुलाया गया है जिसमें दोनों परिवारों के करीबी और दोस्त शामिल हैं।

हालांकि शादी के बाद हैदराबाद के कंवेशन सेंटर में एक भव्य रिसेपशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें सैंकड़ों हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

समांथा अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। वैसे कहा जा रहा है कि इस शादी में मेहमान भले ही कम आएंगे, लेकिन इसमें करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »