20 Apr 2024, 14:14:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी के अफेयर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि पर्दे पर पति-पत्नी के तौर पर रोमांस करने वाला ये हॉट कपल अगले साल सगाई कर सकता है। इस कपल की लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव आए। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था।

प्रभास के साथ उनकी लव स्टोरी काफी मजेदार है। 2009 में 'बिल्ला' के लिए अनुष्का ने पहली बार प्रभाष के साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए। उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चला। बाद में दोनों के अलग होने खबरें सामने आई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »