25 Apr 2024, 23:02:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस उर्वशी शर्मा उर्फ रैना जोशी फिर से मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर का आयोजन किया गया है। जिसमें रैना यैलो एंड लाइट फिरोजी कलर के गाउन पहने नजर आई। इस ड्रैस में वह काफी ब्यूटीफुल लुक में नजर आईं। 
 
रैना के बेबी शॉवर में फैमिली मेंबर्स के साथ उनके क्लोज फ्रेंड्स भी नजर आए। इस दौरान टीवी एक्टर शब्बीर आहलूवालिया और कांच कॉल भी पहुंचे। रैना ने अब्बास-मस्तान की फिल्म 'नकाब'(2007) से डेब्यू किया था। 
 
एक्टर एंड बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 में शादी करने के बाद उर्वशी शर्मा ने अपना पूरा नाम बदलकर रैना जोशी लिया था। दोनों की एक बेटी समाइरा (21 जनवरी 2014 बर्थ) है और ये इस कपल का दूसरा बेबी होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »