26 Apr 2024, 04:11:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पद्मावती' में काम कर रहे हैं। वह अब अपने आने वाले दूसरे प्रॉजेक्ट्स की ओर बढ़ चुके हैं। जोया अख्तर की 'गुल्ली बॉय' के अलावा रणवीर, कबीर खान की बायॉपिक '83' में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। खेल पर आधारित इस फिल्म में रणवीर भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे, जो 1983 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाता है। चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर के ऑपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट किया जा सकता है। चर्चा है कि कैटरीना कपिल देव की पत्नी रोमी का रोल प्ले कर सकती हैं। यदि कैटरीना का नाम तय होता है तो यह पहला मौका होगा जब बड़े पर्दे पर रणवीर और कैटरीना रोमांस करते नजर आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »