20 Apr 2024, 13:17:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि वह फैशन को बहुत अहमियत देती हैं। भूमि ने कहा कि वह खरीदारी अनिवार्य रूप से करती हैं और फैशन को काफी अहमयित देती हैं। उन्होंने बताया, ''हर लड़की के जीवन में फैशन महत्वपूर्ण है। फैशन, परिधान को पहनकर सहज महसूस करने के अलावा कुछ और नहीं है। यह ऐसे कपड़ों को दर्शाने के बारे में है, जो आपको आत्मविश्वास महसूस कराते हैं। यह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है...मैं खरीदारी अनिवार्य रूप से करती हूं।'' उनकी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' हाल ही में प्रदर्शित हुई है। भूमि ने पिछले महीने इंडिया इंटरनेशनल ज्यूलरी वीक के दौरान रिलायंस ज्वेल्स के लिए रैंप पर वॉक किया था।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »