19 Apr 2024, 14:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के बाद अब फिल्म पद्मावती के और अहम किरदार का लुक रिविल कर दिया गया है। ये अहम किरदार हैं अलाउद्दीन खिलजी।
 
लंबे समय से रणवीर के लुक्स को देखकर उनके किरदार का अंदाजा लगा रहे दर्शक अब उनका असली लुक देख सकते हैं। दीपिका और शाहिद की तरह रणवीर का लुक भी बेहद शानदार है। रणवीर सिंह के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। एक पोस्टर में बाथटब में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में वह अपने पूरे गेटअप में आइना देखते नजर आ रहे हैं। रणवीर के दोनों ही लुक काफी इंप्रेस करते हैं। दोनों लुक से साफ है कि इन पर काफी मेहनत की गई है।
 
रणवीर की आंखों का रंग अलग है, उनके लंबे बाल चेहरे के हाव-भाव सभी शानदार हैं। रणवीर इस फिल्म में अपने करियर का पहला नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। उनके लिए ये किसी चैलेंज से कम नहीं रहा होगा। लेकिन पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि एक हद तक वह इस चैलेंज को अच्छे ढंग से निभाने में कामयाब रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »