19 Apr 2024, 22:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विद्या बालन के सामने ही लोकल ट्रेन में लड़का करने लगा हस्तमैथुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 5:47PM | Updated Date: Oct 3 2017 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की कई हीरोइनें अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ या गलत हरकतों पर खुलकर बात कर चुकी हैं और अब ऐसा ही कुछ किया है एक्‍ट्रेस विद्या बालन ने फिल्‍मों में 'डर्टी पिक्‍चर' और 'कहानी' जैसी दमदार फिल्‍में कर चुकी विद्या बालन ने बताया है कि कैसे कॉलेज के दिनों में लोकल ट्रेन में एक लड़के ने गलत हरकत की। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'तुम्‍हारी सुलु' के शेड्यूल में बिजी विद्या हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्‍टर नेहा' में पहुंचीं। यहां विद्या बालन ने कॉलेज के दिनों में अपने साथ हुई इस घटना का खुलासा किया। विद्या बालन मुंबई के जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थीं और कॉलेज से अपनी सहेलियों के साथ लौट रही थीं। 
 
कॉलेज के दिनों में एक बार वो लोकल ट्रेन में अपनी सहेलियों के साथ सफर कर रहीं थी। हम सभी लड़कियां लेडिज़ डिब्बे में थीं। तभी एक लड़का उस डिब्बे में चढ़ा। हमनें उसे कहा, ये लेडीज डिब्बा है कहीं और जाकर बैठो। वो जाकर सीढ़ी पर खड़ा हो गया। हमें लगा वो ट्रेन से उतर गया है लेकिन वो वापस आकर हमारे सामने खिड़की के पास बैठ गया। उसने अपनी पैंट की जिप खोली और हस्तमैथुन करने लगा। उस वक्त मेरे हाथ में फाइल जैसा कुछ था। मैंने उसी से उस लड़की की पिटाई कर दी। विद्या ने कहा कि मैंने उसे खूब गालियां दीं। उसे खींच कर गेट तक पकड़ कर लाई और उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »