26 Apr 2024, 00:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर फिल्म बनाएंगे: विवेक अग्निहोत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 3:05PM | Updated Date: Oct 3 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन 02 अक्टूबर को था। विवेक अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर बनने वाली फिल्म की तैयारी की घोषणा की है।
 
उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को खबर दी है कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि वह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा कर रहे है। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि हमने उनकी ताशकंद में हुई रहस्यमयी मौत पर शोध करना आरंभ कर दिया है। गौरतलब है कि 1965 युद्ध के बाद ताशकंद समझौता साइन करने के बाद शास्त्री जी का निधन हो गया था। लेकिन इसे रहस्यमय माना गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »