17 Apr 2024, 04:25:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का और वरुण ने 'सुई-धागा' के साथ गांधीजी को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 3:07PM | Updated Date: Oct 2 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 148वीं जयंती है। इस मौके पर भारत ही नहीं दुनियाभर में लोग उनके दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ लेते हुए उन्हें अपने-अपने तरीके से नमन कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हुए अपनी आने वाली नई फिल्म 'सुई धागा' का टीजर भी रिलीज किया है।

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन गांधीजी के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। दोनों इस वीडियों में बताया रहे हैं कि कैसे गांधीजी ने 'मेक इन इंडिया' की शुरुआत की थी।

आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी और इसकी शूटिंग भी अगले साल जनवरी में शुरू होगी। फिल्म की कहानी पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए 'मेक इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। फिल्म को शरत कटियार डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »