28 Mar 2024, 16:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि मीडिया उनके बेटे तैमूर को अभिनेता बनाकर ही रहेगी। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर हमेशा ही मीडिया की खबरों में छाये रहते हैं। सोशल मीडिया में तो सबसे अधिक चर्चा तैमूर की ही होती रहती है। सैफ को लगता है कि मीडिया तैमूर को अभिनेता बना कर ही छोड़ेगी। सैफ इस बात से वाकिफ हैं कि तैमूर को कितनी अधिक मीडिया अटेंशन मिलती है लेकिन वह इस बात को लेकर चिंतित भी हैं कि इस बात से आगे चल कर तैमूर पर एक प्रेशर भी होगा और माँ-बाप होने नाते उन पर और करीना पर भी।
 
सैफ ने कहा तैमूर को जब यह पता चलेगा कि उसे हर वक्त वॉच किया जा रहा है तो उस पर एक्सपेक्टेशन का प्रेशर होगा। तैमूर के पास प्रीवलेज होगा लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी भी। हो सकता है कि इन सारे कारणों की वजह से वह एक्टर ही बनने को मजबूर हो जाये। सैफ ने कहा है कि उनकी तो कोशिश होगी कि वह तैमूर को सही तरीके से गाइड करें और यदि वह किसी और फील्ड में भी जाना चाहें तो इस बात से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »