28 Mar 2024, 14:41:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

13 साल बाद इस डायरेक्टर जोड़ी के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 12:18PM | Updated Date: Oct 2 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार और अब्बास मस्तान की जोड़ी का कमाल तो दर्शकों ने अब तक कई बार देखा है और हो सकता है कि इस सब फिर से एक साथ नज़र आएं।
 
ख़बर है कि अक्षय कुमार को अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और हो सकता है वो कि वो जल्द ही इस फिल्म के लिए हां कह दें। अगर ऐसा होता है तो ये अक्षय कुमार की अब्बास मस्तान के साथ 13 साल बाद वापसी होगी। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म 12 अलग अलग किरदारों की कहानी होगी और बेहद बिज़ी अक्षय को सिर्फ एक या दो लोकेशंस पर सिर्फ 20-25 दिनों की शूटिंग करनी पड़ेगी। वैसे अभी अब्बास मस्तान ने अपनी इस फिल्म की घोषणा नहीं की है। याद हो कि अक्षय कुमार ने 2004 में अब्बास मस्तान की ऐतराज़ में आख़िरी बार काम किया था। लेकिन अक्षय को खिलाड़ी का नाम देने में अब्बास-मस्तान का ही हाथ रहा है जिन्होंने अक्षय के साथ 1992 ' खिलाड़ी ' बनाई थी। अक्षय इस निर्देशक की फिल्म अजनबी का भी हिस्सा थे। वैसे अक्षय कुमार ने हमेशा ही अपने निर्देशकों का साथ दिया है।पिछले दिन जब अब्बास के बेटे मुस्तफ़ा को फिल्म मशीन से लॉन्च किया गया तो इससे जुड़े एक कार्यक्रम में अक्षय ने कहा था कि जब भी मौका आएगा वो अब्बास मस्तान के साथ काम करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »