23 Apr 2024, 16:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। सनी लियोनी जल्द साउथ इंडियन मूवीज में डेब्यू करने वाली हैं। वो तेलुगू फिल्म 'पीएसवी गरुड़ वेगा' में आइटम नंबर करती दिखाई देंगी। सनी के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। सनी के केरल फैंस ने तो उनकी गाड़ी को ही रोक लिया था।
 
पिछले कुछ समय से सनी हैदराबाद के बहुत चक्कर लगा रही थीं और सफेद साड़ी में उनकी तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। फिल्म के मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक जारी करते हुए वेलकम लिखा है।
 
साउथ में सनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस साल की शुरुआत में वो एक ब्रान्ड के प्रमोशन के लिए केरल गई थीं। वहां उन्हें फैंस का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
 
सनी हाल ही में 'भूमि' के 'ट्रिपी ट्रिपी', 'बादशाहो' के 'पिया मोरे' और रफ्तार के 'लोका लोका' गाने में नजर आई हैं। फिलहाल सनी अपनी फिल्म 'लव का है इंतजार' के रिलीज की तैयारी में हैं। फिल्म में उनके साथ अरबाज खान हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »