20 Apr 2024, 09:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'ट्रिपल एक्‍स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' इसी साल रिलीज हुई। फिल्‍म में दीपिका ने विन डीजल, रूबी रोज जैसे स्टार्स के साथ काम किया। अपनी हॉलीवुड फिल्‍म के बाद दीपिका तो पूरी तरह बॉलीवुड के रंग में रंग चुकी हैं और अपनी आने वाली फिल्‍म 'पद्मावती' में काफी बिजी भी हैं। लेकिन लगता है उनके को-स्टार्स दीपिका को बहुत मिस कर रहे हैं। पिछले दिनों विन डीजल ने दीपिका की तस्वीर साझा की थी, अब रूबी रोज ने भी कह दिया कि दीपिका तुम्हारी बहुत याद आती है।
 
ट्विटर पर रूबी रोज की एक तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया, इसे री-ट्वीट करते हुए रूबी ने लिखा- मैं तुम्हे बहुत याद करती हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका ने लिखा, "मैं भी आपको याद करती हूं। भारत आ जाएं। मैं जानती हूं कि यह आपको पसंद आएगा।" रूबी से पहले विन ने दीपिका के साथ एक क्यूट तस्वीर साझा कर 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के दिनों को याद किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »