28 Mar 2024, 18:44:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर के साथ दुर्गा पूजा में शामिल हुई आलिया, मिल गई रानी मुखर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 7:25PM | Updated Date: Sep 30 2017 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मुंबई में महानवमी के मौके पर ‘नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति’ के पांडाल में बॉलीवुड के कई सितारे मां दुर्गा की अराधना करते नजर आए। काजोल, उनकी मां तनुजा और काजोल की छोटी बहन तनीषा तो पिछले कुछ दिनों से इस पांडाल में दर्शन करतीं, पूजा करती नजर आ ही रहीं थीं, लेकिन शुक्रवार को रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ यहां नजर आए।
 
 रणबीर कपूर जहां इन दिनों संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में बिजी हैं, जबकि वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट हाल ही में कश्‍मीर से अपनी फिल्‍म 'राजी' का शेड्यूल खत्‍म कर मुंबई पहुंची है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को अपना जन्‍मदिन मनाने वाले रणबीर शुक्रवार को पाडांल में सिर्फ दर्शन करते हुए ही नहीं, बल्कि वहां लोगों को प्रसाद बांटते हुए भी दिखे। महानवमी पर यहां एक्‍ट्रेस रानी मुखर्जी भी यहां नजर आई। रानी, यहां अकेले पोज देती दिखीं। इसके अलावा लाल साड़ी में सजी एक्‍ट्रेस भाग्‍यश्री भी यहां दर्शन करने पहुंचीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »