24 Apr 2024, 23:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्‍का शर्मा ने फैमली के साथ की वर्सोवा बीच की सफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 4:49PM | Updated Date: Sep 30 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल में ही स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा है कि देश को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मुहिम के अंतर्गत अनुष्का मुंबई के वर्सोवा बीच पर पहुंची और सफाई अभियान में जुट गईं।

29 साल की एक्ट्रेस ने कहा कि अपने आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने से हर किसी को एक स्वस्थ वातावरण में रहने में मदद मिलेगी। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'अपने देश को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। हर दिन हम अपने लिए चीजें करते हैं, अगर हम अपने आसपास के इलाके को साफ बनाए रखने को लेकर थोड़ी सी जागरुकता रखें तो हम एक स्वस्थ वातावरण में रहने में सक्षम होंगे।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »