20 Apr 2024, 18:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोहा अली खान बनीं मां, कुणाल खेमू ने कहा 'शुभ दिन' आई बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2017 2:48PM | Updated Date: Sep 29 2017 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और उनके एक्टर पति कुणाल खेमू अब एक बेबी गर्ल के मम्मी-डैडी बन गए है। इस खुशखबरी को अपने फैंस के बीच शेयर करते हुए कुणाल खेमू ने ट्वीट किया है। ट्वीट में कुणाल ने लिखा कि हमें आप सभी के बीच यह शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि आज हमें एक बेबी गर्ल हुई है। सोहा और हमारी प्यारी सी बेबी दोनों बिल्कुल ठीक है। हम आप सभी के प्यार और दुआओं के शुक्रगुजार है। 
 
सोहा ने मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अपने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर भी इसी अस्पताल में पैदा हुए थे। कई सालों से डेटिंग के बाद इस कपल ने साल 2013 में शादी की। तब से ही जोड़ी हैप्पी मैरेड लाइफ रही है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताते रहे है। सोहा और कुणाल को उनके घर आई नन्ही परी के लिए बहुत सारी बधाईयां। अब तैमूर अली खान भी बूआ सोहा अली खान के बेबी गर्ल के बड़े भाई बन गए है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »