20 Apr 2024, 00:17:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

B'day Special: 88 वर्ष की हुई सुरों की मल्लिका लता मंगेश्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2017 3:25PM | Updated Date: Sep 28 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हिंदी सिनेमा की स्‍वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 88वां जन्मदिन है। भारतीय सिनेमा को अपनी मखमली आवाज से समृद्ध करने वाली लता दीदी ने लगभग 1000 फिल्मों में 25000 गानों को अपनी जादुई आवाज से सुशोभित किया है। लता जी का जन्म 28 सितम्बर, 1929 को मध्यप्रदेश में इंदौर के एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे। 
 
लता मंगेशकर का जन्म के वक्त उनका नाम 'हेमा' रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र 'लतिका' के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम 'लता' रखा। लता दीदी मात्र 13 साल की थी। जब उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी दीदी के ऊपर आ गई। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'पहली मंगला गौर' थी, जो एक मराठी फिल्म थी। दरअसल, उनके पिता कभी नहीं चाहते थे कि लता जी गायिका बने। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »