24 Apr 2024, 18:40:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड के बादशाह और उनकी बेगम का ये अंदाज आपने नहीं देखा होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 8:39PM | Updated Date: Sep 27 2017 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर और सुपरस्टार शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय के अलावा कई स्टार्स ने शिरकत की। इस अवॉर्ड शो में शाहरूख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। ऐसा कम ही होता है कि जब किसी अवॉर्ड शो में ये कपल एक साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। बॉलीवुड के बादशाह ने अपनी बेगम की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
 
यहां पर शाहरूख और गौरी के हर कैंडिड लम्हें को कैमरे में कैद कर लिया गया जिसे देखकर फैंस खुश हो गए। अवॉर्ड शो के दौरान रेड कार्पेट पर गौरी ने खास दोस्त करण जौहर के साथ पोज दिया था। बता दें कि शाहरूख और गौरी की शादी को 25 साल हो चुके है लेकिन उनकी ये रोमांटिक तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है कि वो अब भी एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए है। कुछ समय पहले शाहरूख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई थी। इन दिनों शाहरूख आनंद एल राय के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »