20 Apr 2024, 22:01:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मैगजीन के कवर पर तीन हीरोइनों के साथ दिखे: करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 3:18PM | Updated Date: Sep 27 2017 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। करण जौहर बॉलीवुड के शायद सबसे ज्‍यादा खबरों में रहने वाले फिल्‍ममेकर है। हाल ही में वह वोग मैगजीन की 10वीं सालगिरह पर छापे गए वोग ईशू के कवर पेज पर नजर आए है। करण इस कवर पर अकेले नहीं बल्कि सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना और अनुष्‍का शर्मा के साथ दिखे है। इस मैगजीन के कवर पर लिखा है, 'वुमेन ऑफ द ईयर.. ऐंड द मेन वी लव' लेकिन लगता है वोग की इस हैडलाइन से ट्विटर इत्तेफाक नहीं रखते, और कई सारी हीरोइनों के बाद अब करण जौहर भी इस कवर फोटो के लिए ट्रोल हो गए है।
 
इससे पहले शाहरुख खान भी क्रिकेटर मिताली राज और बिजनेसवुमेन नीता अंबानी के साथ कवर पेज पर नजर आ चुके है, लेकिन लगता है कि ट्विटर को करण के इस स्‍टाइल से कुछ अलग ही तकलीफ है। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि महिलाओं के इस कवर पेज पर करण जौहर का कोई काम नहीं है और कई लोगों ने इस कवर पेज पर 'चार खूबसूरत महिलाएं' कह कर कमेंट किया है। कई लोगों ने करण को इस कवर पेज के लिए ट्रोल किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »