24 Apr 2024, 09:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विश्‍व में सबसे ज्‍यादा कमाने वाली टीवी एक्‍ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 3:10PM | Updated Date: Sep 27 2017 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की सूची जारी की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने टॉप 10 में जगह बना ली है। प्रियंका चोपड़ा ने 65 करोड़ की कमाई कर इस लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह बना ली है। क्वांटिको सीरीज ने उन्हें हॉलीवुड में काफी नाम, पैसा और शोहरत दिलाई है। फोर्ब्स की ये लिस्ट 1 जून, 2016 से लेकर 1 जून, 2017 तक की गई कमाई पर आधारित है। इस लिस्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर कोलंबिया की सोफिया वेरगारा है जो कि पिछले छह सालों से टॉप पर बनी हुई है। सोफिया की कमाई 271 करोड़ बताई जा रही है।
 
प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में दूसरी बार जगह बना पाई है। क्वांटिको शो के ऑन एयर होने और बेवॉच फिल्म के दौरान साल 2016 में इस लिस्ट में शामिल किया गया था। तब उनकी कमाई 71.5 करोड़ थी। इसके अलावा बिग बैंग थ्योरी की स्टार काले कुआको 170 करोड़ रुपए की कमाई कर फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही हैं। ग्रे की एनाटॉमी और मिंडी कालिंग, मिंडी प्रोजेक्ट की स्टार एलेन पोम्पेओ 85 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर और मारिस्का हार्ग‍िते 81.7 करोड़ की कमाई कर फोर्ब्स लिस्ट में 5वें नंबर पर है। एक्ट्रेस जूली बोवेन 78 करोड़ रूपए की कमाई कर छठे स्थान पर है और 71 करोड़ रूपए की कमाई करने वाली जानी मानी एक्ट्रेस केरी वाशिंगटन 7वें स्थान पर रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »