24 Apr 2024, 16:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ओसामा बिन लादेन पर फिल्म बनाएंगे: विशाल भारद्वाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2017 2:53PM | Updated Date: Sep 27 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज, ओसामा बिन लादेन पर फिल्म बना सकते हैं। विशाल ने उपन्यासों की कहानियों पर कई फिल्में जैसे मैकबेथ (मकबूल), ओथेलो (ओमकारा) और हैमलेट (हैदर) बनाई है। इसके अलावा विशाल रस्किन बॉन्ड की 'द ब्लू अम्ब्रेला' और सुसाना की सेवन (सात खून माफ) के राइट्स भी खरीद चुके है। बताया जा रहा है कि अब विशाल 'द एक्जाइल: द स्टनिंग इनसाइड स्टोरी ऑफ ओसामा बिन लादेन ऐंड अल कायदा इन फ्लाइट' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे है। 
 
इस फिल्म का नाम ऐबटाबाद हो सकता है और इसे विशाल भारद्वाज और जंगली पिक्चर्स मिलकर प्रड्यूस करेंगे। इस किताब को कैथरीन स्कॉट-क्लार्क और एड्रियन लेवी ने लिखा है। यह किताब 9/11 के बाद के अल कायदा पर आधारित है। किताब में 2001 के बाद के आतंकी इतिहास और उसके नेटवर्क का जिक्र किया गया है। इसमें आतंक को मिलने वाली राजनीतिक और अन्य सहायताओं को भी दर्शाया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »