28 Mar 2024, 23:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कबीर खान के निर्देशन में कपिल देव बनेंगे रणवीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2017 7:19PM | Updated Date: Sep 25 2017 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में 1983 क्रिकेट विश्‍व कप में भारत की जीत का चित्रण किया जाएगा। कपिल के नेतृत्व में भारत ने यह मैच जीता था और फाइनल में वस्ट इंडीज को हरा कर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।
 
इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मांटेना की साझेदारी वाली फैंटम फिल्म्स करेंगी। 'न्यूयार्क', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट' सहित कई फिल्मों का निर्माण करने वाले कबीर अब खेल आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे है। इस फिल्म के अलावा कबीर एक वेब सीरीज भी बनाने जा रहे है जो स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के इंडियन नेशनल आर्मी पर आधारित है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएंगी। इस बीच रणवीर अपनी अगली फिल्म 'पद्मावती' को प्रदर्शित करने की तैयारी में लगे हुए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »