26 Apr 2024, 01:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री डेजी साह दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर से काम करती नजर आ सकती है। फिल्मकार रमेश तौरानी फिल्म रेस-3 बनाने जा रहे है। फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नाडींस नजर आएंगी। चर्चा है कि जय हो फेम डेज़ी शाह भी फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। डेजी ने सलमान खान के साथ जय हो में काम किया था। वह आखरी बार हेट स्टोरी-3 में दिखी थी। डेज़ी शाह को भी उम्मीद है कि वह सलमान के साथ रेस लगाएंगी।
 
चर्चा है कि फिल्म के लिए सलमान खान ने डेजी शाह का नाम फाइनल कर दिया है। डेजी इससे पहले भी सलमान खान की रेमो डीसूजा की डांस फिल्म में दिखने वाली थीं लेकिन वो फिल्म कैंसिल हो गई और अब तय माना जा रहा है कि डेजी शाह 'रेस 3' का हिस्सा है। यदि डेजी इस फिल्म का हिस्सा बनती है तो उनके करियर को काफी फायदा होने वाला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »