19 Apr 2024, 18:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सिल्वर स्क्रीन पर मशहूर रेसलर खली का किरदार निभाते नजर आ सकते है। सुशांत सिंह राजपूत ने महेन्द्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी' में धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत बायोपिक के मामले में बॉलीवुड की पहली पसंद बन गए है। कहा जा रहा है कि दि ग्रेट खली के जीवन पर बनने वाली फिल्‍म के लिए सुशांत को ही अप्रोच किया गया है।
 
महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बना चुके फॉक्स स्टार स्टूडियो अब रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली पर एक बायोपिक करना चाहते है और उनकी शुरुआती जिंदगी से लेकर उनके रिंग तक के उनके सफर की कहानी दिखाना चाहते है। इस फिल्‍म को बनाने के लिए फॉक्स स्टूडियो ने राइट्स भी खरीद लिए है। स्टूडियो की ओर से सिर्फ सुशांत का नाम सामने आया है लेकिन वो इसे करेंगे या नहीं इस बात पर नकारी सामने नहीं आई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »