29 Mar 2024, 16:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारी बारिश के कारण हवाई जहाज में फंसे जैकलीन-वरुण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 11:55AM | Updated Date: Sep 21 2017 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है और ट्रेन कैंसल हो रही हैं, जिस कारण लोग बहुत परेशान हैं। मुंबई के इन परेशान लोगों में केवल आम लोग ही शामिल नहीं हैं, इनमें कई बड़े-बड़े सितारों का भी नाम है।

जैकलीन फर्नांडिस और वरुण धवन इस बारिश के कारण बहुत बुरी तरह से फंस गए। असल में वे अपनी आने वाली फिल्म ‘जुड़वा 2’ का प्रमोशन करके कोलकाता से मुंबई लौट रहे थे, लेकिन परेशानी यह थी कि उनकी फ्लाइट को उतरने के लए रनवे ही नहीं मिला। जैकलीन फर्नांडिस ने इस बात की जानकारी स्नैपचैट के माध्यम से लोगों को दी और बताया कि वे किस तरह से हवा में ही अटक गर्इं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »