19 Apr 2024, 12:47:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिंदास अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई करीना ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 6:51PM | Updated Date: Sep 20 2017 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में करीना कपूर को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अभिनेत्रियों को फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किये जाने के तरीके को बदलकर अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनायी।

21 सितंबर 1980 को मुंबई में जन्मी करीना कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता और बहन करिशमा कपूर जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के  कारण करीना अक्सर अपनी बहन के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।
 
करीना कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी  से की। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका अभिषेक बच्चन ने निभायी थी जो उनकी भी पहली फिल्म थी। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म मुझे कुछ कहना है करीना के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी।
 
वर्ष 2001 में करीना को सुभाष घई की फिल्म यादें में काम करने का अवसर मिला लेकिन कमजोर पटकथा के कारण यह फिल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी। हालांकि इस वर्ष उनकी कभी खुशी कभी गम और अजनबी जैसी सुपरहिट फिल्में भी प्रदर्शित हुयी लेकिन कामयाबी का श्रेय बजाये उनके फिल्म अभिनेताओं को अधिक दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »