29 Mar 2024, 10:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यो यो हनी सिंह ने ट्विस्टर पर 4 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छुआ!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 6:09PM | Updated Date: Sep 20 2017 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यो यो हनी सिंह को भारत का सबसे प्रसिद्ध गायक माना जाता है। संगीत के इस दिग्गज ने ट्विटर पर 4 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लिया है। फेसबुक पर 30 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स के आंकड़े के साथ हनी सिंह को भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व में से एक माना जाता है। यह बात वाकई में काफी दिलचस्प है कि हाल ही कोई गाना रिलीज ना होने के बावजूद, यो यो हनी सिंह के प्रसंशको की संख्या बढ़ते ही जा रही है। जब भी भारत में रैप या हिप-हॉप संगीत का नाम आता है तो सभी के दिमाग मे पहला नाम हनी सिंह का ही आता है। गायक को हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शॉप्स, देसी कलाकार, एन्ग्रेजी बीट आदि जैसे सुप्रसिद्ध गानों के लिए जाना जाता है और वास्तव में हनी भारत के सबसे पसंदीदा संगीत कलाकारों में से एक बन गए हैं। हनी सिंह के पिछले ब्लॉकबस्टर गीत "धीरे धीरे से" के बाद उनकी वापसी के लिए दर्शकों के बीच प्रत्याशा दोगुनी बढ़ गयी है। उनके अनुयायियों को अक्सर अपने पसंदीदा गायक-संगीतकार के प्रति प्यार और शुभकामनाएं न्यौछावर करते हुए देखा गया है। हनी सिंह वर्तमान में अपने आगामी एल्बम 'राइज एंड शाइन' के रिलीज के लिए तैयार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »