20 Apr 2024, 18:46:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त की पूर्व पत्नी हुई थीं घरेलू हिंसा की शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 4:13PM | Updated Date: Sep 20 2017 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। संजय दत्‍त इनदिनों अपनी कमबैक फिल्‍म 'भूमि' के प्रमोशन में बिजी है। इसके अलावा वे अपनी बायोपिक फिल्‍म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। शायद यही वजह है कि संजय दत्‍त की लाईफ, उनसे जुड़े विवाद, उनके लव अफयर्स और शादियां चर्चाओं में हैं। संजय दत्‍त ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी रिचा शर्मा से हुई थी और दूसरी शादी रिया पिल्‍लई से। लेकिन रिया पिल्‍लई से उनकी शादी ज्‍यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और 2005 में उनका तलाक हो गया। संजय दत्‍त से तलाक के बाद वे टेनिस स्‍टार लिएंडर पेस के साथ लिव-इन में रहने लगी थीं। दोनों ने एक लंबा वक्‍त साथ में बिताया और दोनों की एक बेटी भी है।

3 साल पहले दोनों के रिश्‍तों में चल रही अनबन साल 2014 में दुनियां के सामने आयी। इसी साल रिया ने लिएंडर पेस और उनके पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था और कहा था कि लिएंडर पेस उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं देना चाहते हैं। दोनों का विवाद कोर्ट पहुंचा. सेटलमेंट मांगे जाने पर कोर्ट में पेस ने यहां तक कह दिया कि रिया से उनकी शादी नहीं हुई थी और वह उनकी पत्नी नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »