19 Apr 2024, 03:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी के कंडोम एड पर मचा बवाल, लिखा- नवरात्रि में खेलो, मगर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 2:25AM | Updated Date: Sep 20 2017 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी फिर विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। उन पर कल्चरल वैल्यूज को संक्रमित करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से शिकायत की गई है। 

दरअसल, गुजरात में कुछ जगह मैनफोर्स की ओर से नवरात्रि की शुभकामना संदेश वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं। कुछ हिंदू संगठनों ने तत्काल सनी लियोनी की फोटो वाली होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को शिकायती चिट्ठी भी लिखी गई है। 
 
बतां दें कि, सनी लियोनी मैनफोर्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। इन पोस्टर्स में बॉलीवुड सनी लियोनी को मैनफोर्स कंडोम का प्रचार करते दिखाया गया है। 
 
पोस्टर पर लिखा हुआ है- नवरात्रि में खेलो, मगर प्यार से। बकायदा पोस्टर में डांडिए की तस्वीर भी लगाई गई है। हालांकि पोस्टर में टैक्सट गुजराती भाषा में लिखा हुआ है। ये पोस्टर देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »