24 Apr 2024, 11:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जिया की मां ने PM मोदी को लिखा पत्र, न्याय की लगाई गुहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2017 4:29PM | Updated Date: Sep 19 2017 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक्ट्रेस जिया खान की मौत को लेकर उनकी मां राबिया खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में लोकल पुलिस ने उनकी बेटी की हत्या को सुसाइड का मामला बना दिया। उन्होंने दावा किया कि 3 जून 2013 को जिया फ्लैट में मरी पाई गई। उसकी हत्या हुई थी। 18 सितंबर को लिखा पत्र में उन्होंने जिया को यूएस की नागरिक बताया है। जिया खान की मां पहले भी मोदी सरकार से अपनी बेटी की मौत की दोबारा जांच करवाने की मांग उठा चुकी है। 
 
लेकिन इस मामले को लेकर सरकार की अनदेखी के बाद अब राबिया खान ने मोदी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देकर अपनी बेटी को मौत की फिर से जांच करवाने की गुजारिश की है। जिया खान बॉलीवुड एक्ट्रेस थी। वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फिल्म की थी। जानकारी के मुताबिक वो आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थी। 2013 में वो अपने फ़्लैट में मृत पाई गई थी। इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगे थे ये हाई प्रोफाइल मामला अंडर ट्रायल है। साल 2016 में जिया की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एसआईटी गठित करने की मांग की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »