29 Mar 2024, 05:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

4 साल की उम्र में इस वजह से माधुरी की तरफ भागे थे आयुष्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2017 1:47PM | Updated Date: Sep 18 2017 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आयुष्मान खुराना बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बचपन, स्कूल और अपनी  लव स्टोरी पर बात की। बरेली की बर्फी और शुभ मंगल सावधान के रूप में आयुष्मान की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही हैं। उन्हें ‘विकी डोनर’ और ‘दम लगा के हइशा’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता  है। उन्होंने बताया कि जब वो चार साल के थे तब चंडीगढ़ के जगत सिनेमा में माता-पिता के साथ फिल्म देखने गए थे।  वो फिल्म अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की तेजाब थी। इसी दौरान वो पर्दे पर माधुरी को देखकर उनकी ओर भागे थे।  वैसे वो अनिल कपूर के फैन रहे हैं। माइंड रॉक्स में उन्होंने राम लखन के एक गाने पर हू-ब-हू- अनिल कपूर जैसा डांस  किया। आयुष्मान के पिता पी खुराना चंडीगढ़ के मशहूर एस्ट्रोलॉजर हैं। हालांकि आयुष्मान का ज्योतिष पर उतना भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, वो अंगूठी नहीं पहनते सिर्फ कर्म में विश्वास रखते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »