24 Apr 2024, 16:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा अपनी सुपरहिट फिल्म धूम का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं। धूम सीरीज की फिल्मों में खलनायक की मुख्य भूमिका होती है। धूम में जॉन अब्राहम ,धूम-2 में ऋतिक रोशन और धूम-3 में आमिर खान ने काम किया था।
 
काफी समय से धूम-4 के स्टारकास्ट पर चर्चा जारी है। ऋतिक रोशन, सलमान खान के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। चर्चा है कि धूम-4 में शाहरुख लगभग फाइनल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने मनीष शर्मा को फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा है। धूम-3 के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदुस्‍तान ' की शूंटिंग में व्यस्त हैं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »