24 Apr 2024, 09:53:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर फिल्म रेस-3 में दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी सुपरहिट फिल्म रेस का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। रेस-3 में सलमान स्टाइलिश खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस नजर आयेंगी।
 
चर्चा हो रही थी कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इन दिनों चर्चा है कि आदित्य रॉय कपूर भी सलमान की रेस में उनका साथ देंगे हालांकि अभी तक दोनों के नामों की पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म के लिए इससे पहले अमिताभ बच्चन, डेजी शाह और बिपाशा बसु का नाम भी सामने आ चुका है लेकिन अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई  है। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करेंगे। रेस-3 अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »