मुंबई। स्टार किड्स अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, चाहे वह अमिताभ बच्चन की पोती अराध्या हो या फिर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर। लेकिन पिछले एक साल से अगर सबसे ज्यादा सुर्खियों में कोई रहा है तो वह है करीना कपूर और सैफ अली खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान. तैमूर यूं तो अभी बस 10 महीने का है, लेकिन अपनी क्यूट फोटो के चलते अक्सर खबरों में आ जाता है। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के वापिस मुंबई लौट चुकी करीना कपूर तो अपनी जिम और बाकी काम में बिजी हो गई हैं, लेकिन ऐसे में तैमूर कहीं और बिजी हो गया है। नन्हां तैमूर इन दिनों अपने नए दोस्त यानी तुषार कपूर के बेटे के साथ खेल रहा है।