29 Mar 2024, 07:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि उन्होंने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की अबू धाबी की शूटिंग पूरी करली है। इसके बाद अब सलमान अपने दबंग कॉन्सर्ट के लिए फिलहाल लंदन में हैं। यहां सलमान और कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने वाले अन्य सेलेब्स के अलावा उनके भांजे आहिल भी हैं।  हाल ही में सलमान ने अपने भांजे के साथ एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो को शेयर करने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
 
वीडियो में सलमान और आहिल एक साथ ब्रेकफास्ट टेबल पर नजर आ रहे हैं और आहिल अपने हाथ से सलमान को कुछ खिलाते दिख रहे हैं, लेकिन वह सलमान को खिलाने की बजाए खुद ही खा लेते हैं। इसके बाद सलमान और आहिल दोनों ठहाके लगा के हस्ते हुए नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »