26 Apr 2024, 04:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आजकल खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। दोनों को अक्सर शादी और पार्टियों में एक-दूसरे के साथ देखा जाता है। इस बीच खबर है कि यह प्रेमी जोड़ा लंदन में सीक्रेट हॉलिडे एंजॉय कर रहा है। दर्शकों के फेवरेट कपल ‘दीपवीर’ इन दिनों लंदन में दुनिया की नजरों से बचकर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। रणवीर सिंह लंदन में शादी का फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे। जहां उनके साथ करण जौहर और रितिक रोशन भी देखे गए। करण जौहर ने अपनी रणवीर सिंह और रितिक रोशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिस पर लंदन फन कैप्शन लिखा था। इस शादी समारोह में दीपिका पादुकोण के भी आने की खबर थी। हालांकि दीपिका शादी में तो नहीं पहुंची, लेकिन वे लंदन में जरुर हैं। दरअसल, एक फैन ने दीपिका के साथ क्लिक की हुई फोटो ट्विटर पर शेयर की है। फैन ने दीपिका और उनके बीच हुई बातचीत को भी शेयर किया है। जिसमें वह दीपिका से कहती हैं कि मुझे रणवीर दे दो, जिस पर दीपिका कहती हैं मुझे अपने डिंपल्स दे दो। कुछ समय पहले इस कपल के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई थीं। जिसके बाद से इन दोनों को लगातार एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव में हाथों में हाथ डाले दिखे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »