25 Apr 2024, 07:34:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे- पहली ही फ़िल्म में महिमा चौधरी जीत लिया था फ़िल्मफेयर अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 11:51AM | Updated Date: Sep 13 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड में शाहरुख के साथ परेदस फिल्म से अपनी करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। महिमा का जन्म 13 सिंतबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। और 1997 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म परदेस से उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले भी वह कई ऐड फिल्मों में नजर आ चुकी थी। हालांकि, हिट फिल्मों के बाद भी महिमा इंडस्ट्री में सक्सेसफुल नहीं हो पाई। वह आखिरी बार फिल्म 'डार्क चॉक्लेट' (2016) में नजर आईं थी। महिमा पर्सनल लाइफ भी आसान नहीं रही। 

महिमा की जिंदगी से जुडी कुछ ख़ास बाते -
- महिमा का असल जिंदगी में नाम 'रितु चौधरी' है।
- फिल्मों में आने से पहले महिमा एक म्यूजिक चैनल की VJ यानी वीडियो जॉकी भी रह चुकी हैं।
- महिमा चौधरी का टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस से काफी लंबे समय तक अफेयर चला।
- महिमा और लिएंडर पेस ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
- सुनने में आया था कि पेस के चक्कर में महिमा ने अपना फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया था।
- अपने और पेस के रिश्ते को लेकर महिमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'लिएंडर ने उन्हें धोखा दिया। वो एक अच्छे  टेनिस प्लेयर हैं लेकिन बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।'
- 'मुझे जब पता चला कि उनके आसपास कोई दूसरा शख्स भी है तो मैं शॉक्ड रह गई। उनके जाने से मेरी लाइफ में कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि अब तो मैं और ज्यादा मैच्योर हो गई हूं।'
- लिएंडर से ब्रेकअप के बाद साल 2006 में महिमा ने आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की थी।
- शादी के कुछ ही दिनों बाद महिमा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद मीडिया में यह खबर जोरो- शोरो से फ़ैल गयी थी कि महिमा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थी इसलिए उन्होंने इतनी जल्दबाजी में शादी कर ली थी। लेकिन इस बात को महिमा द्वारा स्वीकारा नहीं गया था।
- महिमा और बॉबी की एक 9 साल की बेटी भी है जिसका नाम आर्यना है।
-साल 2013 में महिमा और बॉबी अलग हो गए थे।
- महिमा को फिल्म परदेस के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का जी सिने अवार्ड भी मिल चूका है बावजूद इसके महिमा को फ़िल्मी करियर में कुछ खास सफलता नहीं मिली।
- महिमा चौधरी ब्लैक मनी मामले में फंस चुकीं। साल 2015 में महिमा के खिलाफ ब्लैक मनी का मामला भी सामने आया था।
- सुनने में तो आया था कि महिमा का स्वि‍स बैंक में भी अकाउंट है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक स्पेशल टीम ने इस मामले की जांच की थी, हालांकि महिमा ने खबरों को महज अफवाह ही बताया।
- सिंगल पैरेंट महिमा फ़िल्मी दुनिया से दूर अपनी बेटी के साथ बड़ा ही खुशहाल जीवन व्यतीत रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »